मकान खरीदारों के लिए सुनहरा मौका, इस मेट्रो सिटी में बनेंगे 44 हजार नए घर

मुंबई और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। वो मायानगरी मुंबई में अपना सपने का आशियाना खरीद सकते हैं। दरअसल, अगले 5 साल में मुंबई में 44 हजार नए घर बनेंगे।

कोरोना महामारी के बाद देश में घरों की मांग में जबरदस्त तेजी देखी गई है। इसके चलते प्रॉपर्टी की कीमत में बड़ा उछाल आया है। मेट्रो सिटी में 2बीएचके फ्लैट की कीमत 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। अगर मुंबई की बात करें तो 1बीएचके से लेकर 3बीएचके फ्लैट की कीमत 5 से 10 करोड़ रुपये है। लग्जरी फ्लैट की कीमत करोड़ों में है। अब मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। यहां अगले 5 साल में 44,000 नए घर बनेंगे। नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपार्ट के अनुसार, रेजिडेंशियल सोसाइटी के रीडेवलपमेंट के चलते ये नए घर बनेंगे।

मुंबई

मुंबई (Istock)

बनने वाले घरों की कीमत कुल कीमत 1,30,500 करोड़

नाइट फ्रैंक का अनुमान है कि मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में चल रही सोसायटी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से वर्ष 2030 तक 44,277 नए घर बनेंगे, जिनका मूल्य करीब 1,30,500 करोड़ रुपये होगा। वर्ष 2020 से अब तक 910 आवासीय सोसायटी ने रीडेवलपमेंट संबंधी समझौते डेवलपर के साथ किए हैं, जिससे लगभग 326.8 एकड़ भूमि क्षेत्र जगह मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्षेत्र में 30 वर्ष से अधिक पुरानी करीब 1.6 लाख सोसायटी रीडेवलपमेंट के लिए पात्र हैं।

End of Feed