गोल्ड स्टॉक्स पर टूट पड़े निवेशक, 14% तक भागे Senco, Titan, कल्याण और PC ज्वैलर्स के शेयर

Gold Price और फेस्टिव डिमांड के चलते गोल्ड और ज्वैलरी से जुड़े स्टॉक्स में बुधवार को जोरदार रैली देखने को मिली। बाजार में व्यापक गिरावट के बाद भी Titan Company, Senco Gold, Kalyan Jewellers और PC Jewellers जैसे स्टॉक्स पर निवेशक टूट पड़े, जिसकी वजह से इन स्टॉक्स में 14 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है।

Gold Price Rally और त्योहारी मांग के चलते Jewellery Stocks में जबरदस्त तेजी का माहौली है। भारतीय ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में बुधवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। मजबूत फेस्टिव सीजन डिमांड और ऊंचे गोल्ड प्राइस ने कंपनियों की तिमाही सेल्स को नया बूस्ट दिया, जिसका असर सीधे शेयर कीमतों पर पड़ा।

Jewellery Stocks

इन स्टॉक्स में बंपर तेजी (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

इन शेयरों में आया तगड़ा उछाल

सबसे ज्यादा तेजी Senco Gold Share Price में देखने को मिली है। Senco के शेयर कारोबार शुरू होते ही तेजी से बढ़े और करीब 14 फीसदी की तेजी के साथ ₹368.40 के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। इसके अलावा PC Jewellers share price करीब 9% की तेजी के साथ ₹11.22 के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। Kalyan Jewellers का स्टॉक भी करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 519 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ज्वैलरी सेक्टर की लीडर मजबूत Q3 नतीजों के बाद 4 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ऑल टाइम हाई ₹4,306.90 पर पहुंच गया है।

End of Feed