Gold-Silver Rate Today: चांदी 3,500 रुपये सस्ती हुई, सोने का आज का भाव जानें

सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों तेजी के बाद चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है और यह करीब ₹3,500 प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और यह 2,700 रुपये बढ़कर 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 1,64,400 प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 3,500 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि पिछली सत्र में यह 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold and Silver

सोने और चांदी का भाव

हाजिर सोने में गिरावट

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सर्राफा की कीमतों में हालिया बढ़त का कुछ हिस्सा कम हो गया। दो दिन की बढ़त के बाद, हाजिर सोने की कीमत 11.87 डॉलर या 0.26 प्रतिशत टूटकर 4,639.51 डॉलर प्रति औंस रह गई।

End of Feed