Gold and Silver Rate Today, 22 November 2022: इंदौर को मध्य प्रदेश की कमर्शियल राजधानी है। गोल्ड के गहनों के लिए भारतीयों का प्यार किसी से छिपा नहीं है। मंगलवार को इंदौर के सर्राफा बाजार (Indore Sarafa Bazaar) में गोल्ड की कीमत सस्ती हुई है। 22 कैरेट वाला 1 ग्राम गोल्ड 10 रुपये सस्ता होकर 4933 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं 24 कैर्ट के प्योर गोल्ड की कीमत 5180 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। बैंकबाजार के मुताबिक 22 कैरेट वाला 8 ग्राम सोना 21 नवंबर के 39,544 रुपये से 80 रुपये सस्ता होकर 39,464 रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह 24 कैरेट वाला गोल्ड 80 रुपये कम होकर 41440 रुपये पर पहुंच गया है।
Gold and Silver Rate Today: इंदौर सराफा बाजार में सस्ता हो गया है गोल्ड-सिल्वर
एमसीएक्स पर इतनी है कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) की बात करें, तो आज सोना वायदा 0.21 फीसदी या 108 रुपये की बढ़त के साथ 52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी की वायदा कीमत 0.83 फीसदी या 505 रुपये बढ़कर 61,140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
शुरुआती कारोबार में बढ़ा रुपया
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा में गिरावट की वजह से भारतीय रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.65 के स्तर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 81.72 के स्तर पर खुला। बाद में यह मजबूती के साथ 81.65 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में, यानी सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 81.79 के स्तर पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.24 फीसदी गिरकर 107.57 के स्तर पर आ गया।
ग्लोबल मार्केट में इतना रहा कीमती धातुओं का दाम -
#GlobalMarkets | छोटे दायरे में कारोबार कर रहा कच्चा तेल, भाव $88/प्रति बैरल के करीब#Commodities #BrentCrude… t.co/N5xhw1wcFM
— ANI (@ANI) Nov 22, 2022
सिर्फ तीन सत्रों में सोने की हाजिर कीमत लगभग 500 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गई है, जबकि समीक्षाधीन अवधि के दौरान चांदी की हाजिर कीमत में 2,150 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट आई।
