वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की चेतावनी: सोने की कीमतों में स्थिरता है अस्थाई, तो क्या और लुढ़केगी कीमत?

Gold Price: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में जारी हालिया स्थिरता अस्थाई है, जिससे आगे सोने पर फिर दबाव बढ़ सकता है।

Gold Price : वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में जारी हालिया स्थिरता (कंसोलिडेशन) को लेकर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) ने एक अहम चेतावनी जारी की है। काउंसिल के अनुसार, सोने के दामों में दिख रहा यह ठहराव केवल एक अस्थाई चरण हो सकता है। अमेरिका में लगातार बढ़ रही ट्रेजरी यील्ड (बॉन्ड यील्ड) और मजबूत होता अमेरिकी डॉलर आने वाले समय में सोने की चमक को फीका कर सकते हैं और इसकी कीमतों पर भारी दबाव बना सकते हैं।

World Gold Council, Gold Price, Price Consolidation, US Dollar, US Treasury Yields, Federal Reserve, FOMC, PCE Inflation

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की चेतावनी: सोने की कीमतों में स्थिरता है अस्थाई, यूएस बॉन्ड यील्ड और डॉलर के मजबूत होने से बढ़ सकता है दबाव

बाजार का हाल और 10-वर्षीय यील्ड का बढ़ता ट्रेंड

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछला हफ्ता सोने के बाजार के लिए अपेक्षाकृत शांत रहा और कीमतें एक सीमित दायरे में बनी रहीं। हालांकि, इसी दौरान अमेरिका में 10-वर्षीय वास्तविक (रियल) यील्ड में तेज उछाल देखा गया है। यह यील्ड अपने 2025 के उच्चतम स्तर 2.44 प्रतिशत को पार करने की ओर बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि निवेशकों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में अगली बढ़ोतरी की उम्मीदों को समय से पहले आंकना शुरू कर दिया है। काउंसिल का कहना है कि अगर 10-वर्षीय यील्ड 2.44 प्रतिशत के स्तर को पार कर ऊपर बनी रहती है, तो यह स्पष्ट संकेत होगा कि मुख्य ट्रेंड अब निचले या समतल स्तर से ऊपर की ओर शिफ्ट हो चुका है। इस बदलाव का सीधा और नकारात्मक असर शेयर बाजारों पर पड़ेगा, जिससे सोने की कीमतों पर भी दबाव गहराने की आशंका है।

End of Feed