Gold Price Drop: सोने में पांच दिनों की लगातार तेजी के बाद लगा ब्रेक, कीमत में भी आई गिरावट, प्रति 10 ग्राम का अब यह है दाम

Gold Price Drop: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोने में भी गिरावट देखी गई और बृहस्पतिवार को 3,897.20 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद यह 3,863.51 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Gold price today, Sone Ka bhav Aj Ka, Gold Price Drop: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को 500 रुपये टूटकर 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके साथ सोने में पांच दिनों से जारी रिकॉर्ड तेजी पर विराम लग गया। निवेशकों की मुनाफावसूली और डॉलर में आये मामूली सुधार से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

Gold Price

पांच दिनों की बढ़ोतरी के बाद सोने की कीमत में आई गिरावट।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये टूटकर 1,20,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इससे पहले, बुधवार को यह 1,100 रुपये की तेजी के साथ 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना अपने उच्चतम स्तर से 500 रुपये गिरकर 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह, चांदी की कीमतें भी 500 रुपये घटकर 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। सर्राफा संघ ने कहा कि बुधवार को चांदी 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

End of Feed