Gold Price Today, 18, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 10 January 2024: कई दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 50 रुपए गिरकर 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले दिन यह 63,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 450 रुपए गिरकर 76,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस बीच एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपए बढ़कर 62,265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट एक्सचेंज पर 243 रुपए उछलकर 72,290 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 2,030 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.04 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थे। कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2030 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो वैश्विक बाजारों में पिछले बंद से 1 अमेरिकी डॉलर कम है। नीचे जानिए अपने शहर का ताजा भाव:-
सोना-चांदी का ताजा रेट
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव क्या है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 58,200 | 63,490 | 47,620 |
| मुंबई | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| दिल्ली | 57,850 | 63,150 | 47,330 |
| कोलकाता | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| लखनऊ | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| गाजियाबाद | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| नोएडा | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| पटना | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| गुरुग्राम | 57,850 | 63,100 | 47,330 |
| पुणे | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| अहमदाबाद | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| सूरत | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| जयपुर | 57,850 | 63,100 | 47,332 |
| नागपुर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
| चंडीगढ़ | 57,850 | 63,100 | 47,332 |
| भूवनेश्वर | 57,700 | 62,950 | 47,210 |
