Gold Price Today 3 December 2025: सोना-चांदी के रेट में उछाल, जानें कैरेट के हिसाब से दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 December 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज देश के शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 December 2025 : सोना और चांदी के दाम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन दिनों तेजी का रूख बना हुआ है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,28,214 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,78,190 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 670 रुपये चढ़कर 1,32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। चांदी ने 6 दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और इसकी कीमत 460 रुपये की गिरावट के साथ 1,80,900 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 58.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। सत्र के दौरान चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 58.94 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत रिकॉर्ड 1,84,727 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोने का भाव 1,007 रुपये चढ़ा और यह 1,30,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमत भी जानिए।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India (9)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 127593 रुपये प्रति 10 ग्राम128550 रुपये प्रति 10 ग्राम128214 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 127082 रुपये प्रति 10 ग्राम128035 रुपये प्रति 10 ग्राम127701 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 116875 रुपये प्रति 10 ग्राम117752 रुपये प्रति 10 ग्राम117444 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 95695 रुपये प्रति 10 ग्राम96413 रुपये प्रति 10 ग्राम96161 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 74642 रुपये प्रति 10 ग्राम75202 रुपये प्रति 10 ग्राम75005 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 174650 रुपये प्रति किलोग्राम178684 रुपये प्रति किलोग्राम178190 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर कारोबार के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,670 रुपये टूटकर 1,31,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। हालांकि, चांदी में लगातार छठे दिन तेजी बनी रही और यह 4,360 रुपये बढ़कर 1,81,360 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सर्राफा संघ के अनुसार, हालांकि, चांदी में लगातार छठे सत्र में तेजी रही और यह 4,360 रुपये बढ़कर 1,81,360 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सोमवार को यह 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 45.17 डॉलर यानी 1.07 प्रतिशत टूटकर 4,187 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 1.77 प्रतिशत घटकर 56.97 डॉलर प्रति औंस पर रही।

End of Feed