Gold Price Today, 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Rate Date: सोना-चांदी की कीमतों आज भी बढ़ोतरी हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक विदेशी बाजारों में मंदी के कारोबार के बीच दिल्ली में गुरुवार को सोना 50 रुपए फिसलकर 63,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले दिन 63,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हआ था। हालांकि, चांदी 600 रुपए उछलकर 79,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपए बढ़कर 62,440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 126 रुपए गिरकर 75,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। नीचे जानिए कैरेट के हिसाब से ताजा भाव-
| शहर | 22 कैरेट (कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (कीमत रुपए में) |
| नई दिल्ली | 57,900 | 63,050 | 47,373 |
| मुंबई | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| कोलकाता | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| चेन्नई | 58,250 | 63,550 | 47,720 |
| पुणे | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| अहमदाबाद | 57,800 | 63,050 | 47,290 |
| जयपुर | 57,900 | 63,150 | 47,373 |
| लखनऊ | 57,900 | 63,150 | 47,373 |
| पटना | 57,800 | 63,050 | 47,290 |
| नागपुर | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
| चंडीगढ़ | 57,900 | 63,150 | 47,373 |
| सूरत | 57,800 | 63,050 | 47,290 |
| भूवनेश्वर | 57,750 | 63,000 | 47,250 |
सोना वायदा कीमतों में तेजी
जानिए सोना और चांदी का आज का भाव क्या है
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 48 रुपए की तेजी के साथ 62,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 48 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,463 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 14,912 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 2,047.50 डॉलर प्रति औंस रह गया।
ग्लोबल बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,037 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 24.25 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी। सोने की कीमतों में गिरावट के संदर्भ में, एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी मैक्रो डेटा के बाद डॉलर इंडेक्स ने अपने कुछ नुकसान की भरपाई की।
