Gold Price: इस साल 35 से अधिक बार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा सोना, एशिया में 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है कीमत

Gold Price: वैश्विक केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग के कारण विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रुझान जारी रहा, तो सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

Gold Price : वैश्विक केंद्रीय बैंकों की सतत खरीद, लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग की वजह से विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप, सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। मजबूत औद्योगिक खपत और बढ़ते आपूर्ति घाटे के कारण चांदी की कीमत लगभग 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

Gold Price

सोने की कीमतों में तेजी जारी (तस्वीर-istock)

2025 में सोने की रिकॉर्ड वृद्धि

वर्ष 2025 में सोने की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई और यह 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। इस साल सोना 35 से अधिक बार अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा। इस तेजी के पीछे वैश्विक अनिश्चितता, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और केंद्रीय बैंकों के लगातार संचय का योगदान है।

End of Feed