Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का) On 15 February 2024: सोना और चांदी की कीमतों फिर बदलाव हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतें 80 रुपए फिसलकर 62270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। पिछले कारोबार में सोना 62350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी 600 रुपए बढ़कर 74600 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई जबकि पिछले बंद में यह 74,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।
जानिए आज सोना और चांदी का भाव क्या है
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | 14/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) | 15/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 999 | 61590 | 61508 |
| सोना 995 | 61344 | 61262 |
| सोना 916 | 56416 | 56341 |
| सोना 750 | 46192 | 46131 |
| सोना 585 | 36030 | 35982 |
| चांदी 999 | 69150 रुपए प्रति किलो | 70203 |
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 57,400 | 62,620 | 46,960 |
| मुंबई | 56,900 | 62,070 | 46,550 |
| नई दिल्ली | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| कोलकाता | 56,900 | 62,070 | 46,550 |
| लखनऊ | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| अयोध्या | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| गुरुग्राम | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| गाजियाबाद | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| पटना | 56,950 | 62,120 | 46,595 |
| नोएडा | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| अहमदाबाद | 56,950 | 62,120 | 46,590 |
| जयपुर | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
| भूवनेश्वर | 56,900 | 62,070 | 46,550 |
| चंडीगढ़ | 57,050 | 62,220 | 46,680 |
कमोडिटी रिसर्च के सीनियर उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) डेटा के बाद निवेशकों ने फेडरल रिजर्व की शुरुआती ब्याज दर में कटौती पर अपना दांव कम कर दिया है। जिससे सोना 2000 अमेरिकी डॉलर के प्रमुख स्तर से नीचे बना हुआ है।
