Gold Import: मार्च में 192% बढ़कर 4.47 अरब डॉलर पहुंचा Gold का आयात, वैश्विक अनिश्चितता है सबसे बड़ा कारण

Gold Import: सोने की कीमतों में जोरदार वृद्धि के बीच देश का सोना आयात मार्च में 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में सोने का आयात 1.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल मिलाकर आयात 27.27 प्रतिशत बढ़कर 58 अरब डॉलर हो गया जबकि 2023-24 में यह 45.54 अरब डॉलर था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने का आयात बढ़ा
  • मार्च में 192 फीसदी का इजाफा
  • मंगाया गया 4.47 अरब डॉलर का सोना

Gold Import: सोने की कीमतों में जोरदार वृद्धि के बीच देश का सोना आयात मार्च में 192.13 प्रतिशत बढ़कर 4.47 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में सोने का आयात 1.53 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल मिलाकर आयात 27.27 प्रतिशत बढ़कर 58 अरब डॉलर हो गया जबकि 2023-24 में यह 45.54 अरब डॉलर था। आयात में वृद्धि से संकेत मिलता है कि निवेशकों का इस कीमती धातु पर भरोसा मजबूत है, क्योंकि यह एक सेफ एसेट है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने की ओर एसेट डायवर्सिफिकेशन, बैंकों की ओर से बढ़ती मांग और कीमतों में उछाल इसके अन्य कारण हो सकते हैं।

Gold Import India

भारत में सोने का आयात

ये भी पढ़ें -

End of Feed