सोने पर सरकार के फैसले का दिखा असर, आयात में 70% गिरावट

Gold Import Duty: सोने पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बाद भारत में सोने का आयात करीब 70% घट गया है। सरकार विदेशी मुद्रा बचाने और गैर-जरूरी आयात घटाने पर जोर दे रही है।

Gold Import Duty : देश में सोने पर आयात (Gold Import) शुल्क बढ़ाए जाने के बाद इसके आयात में भारी कमी देखने को मिली है। सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद एक महीने के भीतर सोने का आयात करीब 70 प्रतिशत घट गया है। सरकारी अधिकारी के अनुसार, पहले जहां हर महीने 75 से 100 टन सोना आयात किया जाता था, वहीं अब यह घटकर केवल 25 से 30 टन रह गया है।

Gold Import, Gold Import Duty, India Gold Imports, Gold Customs Duty, Gold Import Decline, Gold Duty Hike, Gold Consumption India, Gold Prices

सोने पर शुल्क बढ़ने के बाद आयात में बड़ी गिरावट

कीमत बढ़ने से आयात का मूल्य बढ़ा

हालांकि मात्रा के हिसाब से सोने का आयात कम हुआ है, लेकिन इसकी कीमत में बढ़ोतरी के कारण आयात का कुल मूल्य बढ़ गया है। मई महीने में सोने का आयात मूल्य सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 3.41 अरब डॉलर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की ऊंची कीमतों के कारण आयात का मूल्य बढ़ा है, जबकि वास्तविक मात्रा में कमी आई है।

End of Feed