Gold Demand: सोने की डिमांड घटी, साल 2023 में कीमतों के चलते भारतीयों ने कम खरीदा

Gold Demand In India: साल 2023 में सोने की मांग तीन प्रतिशत घटकर 747.5 टन रह गई। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से इसकी मांग प्रभावित हुई है। अक्टूबर में नवरात्रि के दौरान सोने की कीमतों में करेक्शन की वजह से उपभोक्ताओं ने अधिक खरीदारी की। इससे नवंबर में दिवाली के समय सोने की बिक्री तेज रही।

Gold Demand In India:भारत में सोने की मांग 2023 में गिर गई है। सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सोने की डिमांड 747.5 टन रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ‘सोने की मांग का रुझान’ रिपोर्ट-2023 के अनुसार, 2022 में देश की कुल सोने की मांग 774.1 टन थी, जो 2023 में 747.5 टन पर आ गई। गिरावट की प्रमुख वजह सोने की कीमतों में बढ़ोतरी होना रहा है। जिसका असर डिमांड पर दिखा है।

GOLD  DEMAND WGC

सोने की मांग गिरी

नवरात्र में लोगों ने खूब खरीदा सोना

डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत) सोमसुंदरम पी.आर. ने बताया कि भारत की 2023 में सोने की मांग तीन प्रतिशत घटकर 747.5 टन रह गई। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से इसकी मांग प्रभावित हुई है। अक्टूबर में नवरात्रि के दौरान सोने की कीमतों में करेक्शन की वजह से उपभोक्ताओं ने अधिक खरीदारी की। इससे नवंबर में दिवाली के समय सोने की बिक्री तेज रही। हालांकि, दिसंबर में मांग में गिरावट आई क्योंकि सोने की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी का रुख शुरू हो गया है। इसके चलते 2022 की समान अवधि की तुलना में चौथी तिमाही में आभूषणों की मांग में नौ प्रतिशत की गिरावट आई।

End of Feed