धनतेरस पर जमकर बरसा सोना-चांदी पर पैसा! 60000 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Gold And Silver Sale: धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमतों में नरमी से बाजार में बंपर खरीदारी हुई है। कारोबारियों को इस साल देशभर में कुल 60,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।

Gold And Silver Sale : धनतेरस के पावन अवसर पर इस बार देश भर में सोने और चांदी के बाजार में जबरदस्त चमक देखने को मिली है। पिछले कुछ महीनों में कीमती धातुओं की कीमतों में आई नरमी और गिरावट के कारण ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। आभूषण कारोबारियों और उद्योग संगठनों का शुरुआती अनुमान है कि इस धनतेरस पर देश भर में केवल सोने का कुल कारोबार मूल्य के आधार पर सालाना 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ करीब 60,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिसके कारण सोने की कुल मात्रा (क्वांटिटी) पिछले साल के लगभग बराबर ही रहने के आसार हैं।

Gold Silver shopping, Gold And Silver Sale, Dhanteras, Gold price, Silver price, Festive shopping

धनतेरस पर चमका सोना-चांदी का बाजार

कीमतों में गिरावट से बढ़ा खरीदारी का उत्साह

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पिछले चार से छह महीनों के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जो सुधार या नरमी देखने को मिली, उससे बाजार की धारणा काफी हद तक सुधरी। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया कि धनतेरस जैसे पवित्र दिन पर इस बार ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि सोने के दाम ऊंचे होने के कारण खरीदार अब अपनी जेब के अनुकूल उत्पादों को अधिक तरजीह दे रहे हैं। बाजार में हल्के वजन के गहनों और 18 कैरेट के आभूषणों की मांग में विशेष तेजी देखी गई है। इसके अलावा, जीजेसी ने चांदी की बिक्री में भी शानदार उछाल की उम्मीद जताई है, जहां मूल्य के लिहाज से 30 प्रतिशत और मात्रा के लिहाज से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का अनुमान है।

End of Feed