Gold-Silver Rate Today, 03 Nov 2022: कम हो गई सोने की कीमत, चांदी में भी तेज गिरावट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 01:32 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 03 November 2022: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हाजिर बाजार में बुधवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,824 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58,627 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी।

Gold and Silver Rate Today, 03 November 2022: यूएस फेड की ओर से आक्रामक दरों में बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, मजबूत अमेरिकी डॉलर ने भी पीली धातु को नीचे खींच लिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold Price) 0.58 फीसदी या 291 रुपये की गिरावट के साथ 50,315 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी वायदा (Silver Price) 1.17 फीसदी या 690 रुपये की गिरावट के साथ 58,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी।

gold

Gold and Silver Rate Today: कम हो गई सोने की कीमत, चांदी में भी तेज गिरावट

यूएस फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की और कहा कि मुद्रास्फीति के खिलाफ उसकी लड़ाई के लिए उधारी लागत में और वृद्धि की आवश्यकता होगी। मालूम हो कि सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

End of Feed