Gold-Silver Rate Today, 28 Nov: डॉलर के मुकाबले फिसला रुपया, सोना-चांदी भी हुआ सस्ता

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 28, 2022, 02:07 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 28 November 2022: बाजार सहभागियों को फेडरल रिजर्व की दिसंबर की बैठक में ब्याज दर में 50 आधार अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।

Gold and Silver Rate Today, 28 November 2022: सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। इसी तरह आज चांदी की वायदा कीमत भी सस्ती हो गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर की वजह से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा 0.13 फीसदी यानी 67 रुपये की गिरावट के साथ 53,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी वायदा 0.59 फीसदी या 362 रुपये की गिरावट के साथ 61,314 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

gold

Gold and Silver Rate Today: सोमवार को सस्ता हुआ सोना-चांदी

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 52,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि चांदी की कीमत 61,829 रुपए प्रति किलो थी। सोने की हाजिर कीमतें दो सप्ताह से अधिक समय से 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई हैं, जबकि चांदी 62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के करीब है।

End of Feed