Gold-Silver Rate Today, 27 Sept 2022: नवरात्रि के दूसरे दिन सोना हुआ महंगा, चांदी का भी बढ़ गया दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 12:27 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 27 September 2022: सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। ग्लोबल तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 फीसदी बढ़कर 84.54 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Gold and Silver Rate Today, 27 September 2022: अमेरिकी डॉलर में उतार- चढ़ाव के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की वायदा कीमत 0.14 फीसदी या 70 रुपये की मामूली तेजी के साथ 49,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की बात करें, तो चांदी का वायदा भाव सिर्फ 0.09 फीसदी या 51 रुपये की तेजी के साथ 55,403 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

gold

Gold and Silver Rate Today: नवरात्रि के दूसरे दिन बढ़ा सोना-चांदी का दाम

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, हाजिर बाजार में सोमवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 49,590 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 55,374 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। मार्च में 2,000 डॉलर के प्रमुख स्तर से ऊपर उठने के बाद से सोने की कीमत में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते शीर्ष उपभोक्ता चीन में सोने का प्रीमियम चढ़ गया।

End of Feed