Gold Price Today 12 July 2025: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें 24K से 14K तक के ताजा रेट, क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

Gold and Silver Price Today (12 July 2025): सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखा गया। 24 कैरेट सोना 97,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,10,290 रुपये प्रति किलो पर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। आगे जानें 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इनकी दरों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और घरेलू आर्थिक हालात का सीधा असर पड़ता है।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 July 2025 : अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में जोरदार उछाल देखा गया। 99.9% शुद्धता वाला सोना 700 रुपये बढ़कर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को यह 98,670 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। शुक्रवार को चांदी 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,05,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो गुरुवार को 1,04,000 रुपये पर थी। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 600 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। गुरुवार को यह 98,200 रुपये पर बंद हुआ था। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा इसलिए दोनों दिन यही भाव रहेगा। उधर शुक्रवार को बाजार बंद होने तक इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोना बढ़कर 97511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर रिकॉर्ड 110290 रुपये प्रति किलो हो गई।

Gold Price Today, Silver Price Today

सोने और चांदी की कीमतों बढ़ोतरी (तस्वीर-istock)

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

  • 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 97511 रुपये है।
  • 23 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 97121 रुपये है।
  • 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 89320 रुपये है।
  • 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 73133 रुपये है।
  • 14 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 57044 रुपये है।
  • चांदी 999 की कीमत 110290 रुपये/किलो है।

End of Feed