दिल्ली में भी धड़ाम हुए सोने और चांदी के दाम, 10 महीने के निचले स्तर पर गोल्ड, जानिए क्या है बड़ी वजहें

Delhi Gold-Silver Prices: दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्लोबल बिकवाली से सोना 3,200 रुपये गिरकर 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,200 रुपये फिसलकर 1,86,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

Delhi Gold-Silver Prices: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में हुई भारी बिकवाली के असर से सोने और चांदी के दाम धड़ाम हो गए हैं। पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी इस गिरावट के कारण सोना 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों और आम खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है।

Delhi gold price, Delhi silver price, bullion market, gold rate fall, silver rate drop, Delhi sarafa market, MCX gold silver

दिल्ली में क्या हैं सोने-चांदी के दाम

10 महीने के निचले स्तर पर सोना और चांदी

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में शनिवार को 3,200 रुपये की बड़ी गिरावट आई। इसके बाद दिल्ली बाजार में सोने का भाव सभी करों (टैक्स) सहित 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सोने का यह भाव 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो, इससे पहले 26 दिसंबर, 2025 को सोना 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था, जिसके बाद अब जाकर कीमतें इस निचले स्तर पर लौटी हैं।

End of Feed