Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 9th April 2024: सोना और चांदी की कीमतें उफान पर हैं। दोनों नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 71832 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी 82100 रुपए किलो हो गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। सोने की कीमत 140 रुपए की तेजी के साथ 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। सोमवार को सोना 71,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 500 रुपए के उछाल के साथ 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, जबकि सोमवार को पहली बार चांदी ने 84,000 रुपए के स्तर को लांघा था।
सोना-चांदी का ताजा भाव
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 71279 | 71507 | 71832 |
| सोना 995 | 70994 | 71221 | 71544 |
| सोना 916 | 65292 | 65500 | 65798 |
| सोना 750 | 53459 | 53630 | 53874 |
| सोना 585 | 41698 | 41832 | 42022 |
| चांदी 999 | 81496 रुपए किलो | 81700 रुपए किलो | 82100 रुपए किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 66,610 | 72,660 | 54,570 |
| मुंबई | 65,660 | 71,630 | 53,720 |
| नई दिल्ली | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| कोलकाता | 65,660 | 71,630 | 53,720 |
| अहमदाबाद | 65,710 | 71,680 | 53,760 |
| लखनऊ | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| अयोध्या | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| गाजियाबाद | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| गुरुग्राम | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| नोएडा | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| पटना | 65,710 | 71,680 | 53,760 |
| जयपुर | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| चंडीगढ़ | 65,810 | 71,780 | 53,850 |
| भूवनेश्वर | 65,660 | 71,630 | 53,720 |
सोना (Sona) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 280 रुपये की तेजी के साथ 70,916 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 280 रुपये यानी 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,916 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 23,856 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,356.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 773 रुपए की तेजी के साथ 81,636 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 773 रुपए यानी 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,636 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 28,786 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 27.86 डॉलर प्रति औंस हो गई।
