Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। चूंकि रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए इस दिन यही भाव रहेगा। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने का दाम पिछले बंद 86520 रुपये के मुकाबले गिरकर 86092 रुपये पर आ गया। इस तरह 23 कैरेट (995) सोने का भाव 85747 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 78860 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 64569 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 50364 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 97789 रुपये/किलो से घटकर 97147 रुपये प्रति किलो हो गया।
सोने का भाव
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹80240 | ₹87540 | ₹66040 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹80240 | ₹87740 | ₹65650 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹80240 | ₹87540 | ₹65650 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87590 | ₹65690 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| पटना में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87590 | ₹65690 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹80290 | ₹87540 | ₹65690 |
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव
स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में ₹350 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसका मूल्य ₹88,350 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी के दाम में ₹500 प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई, जिससे इसकी कीमत ₹97,200 प्रति किलोग्राम रही। चांदी सिक्का ₹1,100 प्रति नग पर बिका। कारोबारियों के अनुसार, बाजार में यह उतार-चढ़ाव मांग और आपूर्ति के प्रभाव के कारण देखा गया।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
