Gold-Silver Rate Today 14 May 2024: सोने की कीमतों में गिरावट, अपने शहर का ताजा भाव जानें

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 14 May 2024: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। 13 मई को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 844 रुपए सस्ता होकर 72164 रुपए पर आ गया।

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 14 May 2024: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की दरों में गिरावट के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में पीली धातु 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि चांदी 800 रुपये की बढ़त के साथ 86,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। पिछले कारोबार में यह 85,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,339 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 8 अमेरिकी डॉलर कम है। हालांकि चांदी बढ़कर 28.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 28.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

Gold Silver Rate, Gold Silver Price

जानिए सोना चांदी के ताजा भाव

सोने-चांदी का भाव आज का

End of Feed