Gold-Silver Rate Today 10 May 2024: सोने की कीमतों में उछाल, 2300 रुपए चढ़ी चांदी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 10 May 2024: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी।

Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 10 May 2024: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी। वैश्विक स्तर पर तेजी के रुख और अक्षय तृतीया के अवसर पर मजबूत घरेलू मांग के बीच दिल्ली में सोने की कीमत 950 रुपए चढ़कर 73,000 रुपए के स्तर को पार कर गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत 950 रुपये की तेजी के साथ 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,300 रुपये उछलकर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 52 डॉलर मजबूत है। चांदी भी मामूली तेजी के साथ 28.60 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 27.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Gold Silver Rate, Gold Silver Price Akshaya Tritiya 2024

10 May 2024 सोना और चांदी का ताजा भाव जानिए

सोने-चांदी का भाव आज का

End of Feed