Gold-Silver Rate Today 3 November 2024: इस हफ्ते चांदी 2299 रु सस्ती होकर कहां पहुंची, सोना 78015 रु पर, जानें अपने शहरों के रेट

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का): ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 3 November 2024: इस हफ्ते सोना के दाम में तेजी तो चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले शुक्रवार (25 अक्टूबर) को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 78,015 रुपए था, जो हफ्तेभर के कारोबार के बाद कल (शुक्रवार, 1 नवंबर) 78,425 रुपए पर पहुंच गया था।

gold and silver price today on 3 November 2024

आज के सोना-चांदी के दाम

वहीं, हफ्तेभर के कारोबार के बाद चांदी एक किलो चांदी की कीमत 2,299 रुपए सस्ती होकर 93,501 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। एक हफ्ते पहले चांदी की कीमत 95,800 रुपए थी। 30 अक्टूबर को गोल्ड ने 79,681 रुपए और 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

End of Feed