Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 November 2024: मंगलवार को सोना-चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार सोने का भाव पिछले बंद कीमत 77081 रुपये के मुकाबले घटकर 75690 रुपये पर आ गया। वहीं चांदी का भाव 89445 रुपए प्रति किलो के मुकाबले कम होकर 88463 रुपए प्रति किलो पर आ गया। आगे जानिए अपने शहर का ताजा रेट।
यहा जानिए आज क्या है सोना चांदी का भाव (तस्वीर-Canva)
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 77081 रुपये | 75451 रुपये | 75690 रुपये |
| सोना 995 | 76772 रुपये | 75149 रुपये | 75387 रुपये |
| सोना 916 | 70606 रुपये | 69113 रुपये | 69332 रुपये |
| सोना 750 | 57811 रुपये | 56588 रुपये | 56768 रुपये |
| सोना 585 | 45092 रुपये | 44139 रुपये | 44279 रुपये |
| चांदी 999 | 89445 रुपए/किलो | 88100 रुपये/ किलो | 88463 रुपये/ किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹70800 | ₹ 77240 | ₹ 58500 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹70800 | ₹ 77240 | ₹ 57930 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 7,7390 | ₹ 58050 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹70800 | ₹ 77240 | ₹ 57930 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹ 70850 | ₹ 77290 | ₹ 57970 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
| पटना में सोना का भाव | ₹ 70850 | ₹ 77290 | ₹ 57970 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹ 70950 | ₹ 77390 | ₹ 58050 |
क्यों कम हुए सोने-चांदी के दाम?
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सप्ताहांत में भू-राजनीतिक तनाव और नहीं बढ़ा, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में तेजी कायम नहीं रह पाई। पिछले सप्ताह एमसीएक्स और कॉमेक्स की कीमतों में जोरदार उछाल ने मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया, जिससे लंबे सौदों का निपटान हुआ। त्रिवेदी ने कहा कि इस सप्ताह कारोबारी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार करेंगे, जो सोने के लिए आगे की दिशा तय करेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एक्सपर्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ और सोमवार को यह 2,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया, क्योंकि व्यापारियों ने पिछले सप्ताह लगभग छह प्रतिशत की तेजी के बाद मुनाफावसूली की, जो रूस-यूक्रेन संकट में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित-निवेश विकल्प की मांग से प्रेरित थी।सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।
वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
