Mopa International Airport: विश्व स्तरीय है गोवा का मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, जानिए इसकी 10 बड़ी खासियतें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 10, 2022, 09:36 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन (Mopa International Airport Inauguration) करने जा रहे हैं। इसे ग्रीनफील्ड मोपा एयरपोर्ट के रूप में जाना जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां जानिए इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 10 बड़ी खासियतें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार (11 दिसंबर) को गोवा के मोपा में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन (Mopa International Airport Inauguration) करने जा रहे हैं। इस हवाई अड्डे में कॉमर्शियल संचालन करीब एक महीने बाद जनवरी 2023 में शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट को उत्तरी गोवा में ग्रीनफील्ड मोपा एयरपोर्ट के रूप में जाना जाएगा और प्रति वर्ष 4 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करेगा। GGIAL की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक मोपा एक पूर्ण सर्विस वाला एयरपोर्ट है, जो माल ढुलाई सर्विस के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित करता है। यह देखते हुए कि गोवा दुनिया के सभी हिस्सों से पर्यटकों को आकर्षित करने वाला भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मोपा एयरपोर्ट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक बड़ी मदद करेगा। नीचे जानिए मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की खासियतें।

Mopa International Airport Inauguration

मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Mopa International Airport) की 10 बड़ी बातें

  • ग्रीनफील्ड मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की परिकल्पना 1990 के दशक में की गई थी और इसे GMR एयरपोर्ट की सहायक कंपनी, GMR गोवा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (GGIAL) द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर गोवा सरकार के साथ मिलकर विकसित किया गया है।
  • पांच जनवरी 2022 को मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमशियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।
  • एयरपोर्ट को करीब 2,870 करोड़ रुपए की लागत से और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के थीम पर बनाया गया है। इसमें एक सोलर पावर प्लांट, हरित भवन, रनवे पर एलईडी लाइटें, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, रीसाइक्लिंग सुविधाओं के साथ अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य सुविधाएं हैं।
  • मोपा हवाई अड्डे ने कुछ बेहतरीन टैक्नोलॉजी को अपनाया है जैसे कि 3-डी मोनोलिथिक प्रीकास्ट बिल्डिंग, स्टेबिलरोड, रोबोमैटिक हॉलो प्रीकास्ट वॉल और 5जी संगत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर।
  • मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आठ साल से अधिक समय से निर्माणाधीन है। पीएम मोदी द्वारा एयरपोर्ट की आधारशिला रखने के एक साल बाद 2017 में निर्माण शुरू हुआ।
  • अब तक, दो एयरलाइंस- ओमान एयर और इंडिगो ने मोपा हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन की घोषणा की है। इंडिगो ने कथित तौर पर 05 जनवरी से प्रभावी नए हवाई अड्डे के लिए 12 दैनिक और 168 साप्ताहिक नई उड़ानों की घोषणा की है।
  • मोपा एयरपोर्ट गोवा की राजधानी पंजिम से करीब 35 किमी दूर स्थित है। यह एयरपोईट उत्तरी गोवा के मोपा गांव में स्थित है जो यात्रियों के आने-जाने के लिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
  • मोपा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए परिवहन सुविधा अच्छी तरह से जुड़ी हुई है और पर्यटक टैक्सी सेवाओं, रेलवे और बस सेवाओं द्वारा एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं।
  • मोपा एयरपोईट पर पहली टेस्ट उड़ान इस साल सितंबर में आयोजित की गई थी। यह एक इंडिगो एयरलाइंस A320 विमान पर था, उस समय मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा की थी।
  • मोपा एयरपोर्ट को इस साल 26 अक्टूबर को शेड्यूल्ड सेवाओं को संभालने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी मिली।

End of Feed