Go First ने की फिर से उड़ान भरने की तैयारी, जल्द सैलेरी देने के लिए बना रही प्लान

Go First Restart : एयरलाइन ने नवंबर तक के लिए अपना बिजनेस प्लान तैयार किया है। इसका इरादा सैन्य चार्टर उड़ानों के साथ फिर से ऑपरेशन शुरू करने का है। उसके बाद ही यह कमर्शियल ऑपरेशंस चालू करेगी। एयरलाइन ने 3 मई को फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट की फिर से उड़ान भरने की तैयारी
  • एयरलाइन ने मांगी डीजीसीए की मंजूरी
  • सैन्य चार्टर उड़ानों से करेगी शुरुआत

Go First Restart : वाडिया ग्रुप (Wadia Group) की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) फिर से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसने अगले पांच महीनों के लिए 22 एयरक्राफ्ट के साथ फिर से उड़ानें शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मंजूरी मांगी है। गो फर्स्ट के मैनेजमेंट की हाल ही में हुई बैठक के बाद पिछले हफ्ते दोबारा सर्विस शुरू करने के लिए डीजीसीएस ने इससे एक प्लान मांगा था। गो फर्स्ट को एक हफ्ते में प्लान के लिए डीजीसीए की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

3 मई से बंद हैं फ्लाइट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन ने नवंबर तक के लिए अपना बिजनेस प्लान तैयार किया है। इसका इरादा सैन्य चार्टर उड़ानों के साथ फिर से ऑपरेशन शुरू करने का है। उसके बाद ही यह कमर्शियल ऑपरेशंस चालू करेगी। एयरलाइन ने 3 मई को फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी थीं।

End of Feed