Hormuz में फिर गरजीं मिसाइलें, न्यूयॉर्क से टोक्यो तक हिले शेयर बाजार, Gift Nifty धड़ाम

होर्मुज में फिर से तनाव बढ़ गया है। वैश्विक शेयर बाजारों पर इस तनाव का असर दिख रहा है। Gift Nifty में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, जो भारतीय शेयर बाजार में गैप डाउन का संकेत है।

Hormuz Crisis Impact on Global Share Market : मिडिल ईस्ट से आई नई जंग जैसी खबर ने शुक्रवार सुबह ग्लोबल मार्केट का माहौल बिगाड़ दिया है। ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने और होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकरों पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसके बाद Gift Nifty समेत एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल में उछाल ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।

Hormuz Crisis Gift Nifty Global Markets Today

होर्मुज ने फिर बढ़ाया ग्लोबल मार्केट्स में तनाव

होर्मुज स्ट्रेट से बढ़ा भू-राजनीतिक खतरा

ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के मुताबिक, अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक ईरानी ऑयल टैंकर को निशाना बनाया। तेहरान ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने खामिर, सिरिक और क़ेश्म द्वीप के तटीय इलाकों में एयरस्ट्राइक भी की। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी सैन्य जहाजों पर पलटवार करने का दावा किया है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम ऑयल रूट्स में से एक माना जाता है। दुनिया की बड़ी तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने का सीधा असर ग्लोबल इक्विटी और कमोडिटी मार्केट पर दिख रहा है।

End of Feed