ग्लोबल बाजारों में तनाव बढ़ा, एशियाई बाजार लाल, KOSPI 3% लुढ़का, गिफ्ट निफ्टी में भी नरमी

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर पिछले दो-तीन दिन में ग्लोबल शेयर बाजारों में राहत देखने केा मिली है। लेकिन, इस बातचीत को किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते देख फिर से तनाव बढ़ने लगा है। फिलहाल, गुरुवार को भारतीय बाजार में तो अवकाश है। लेकिन, एशियाई बाजारों में गिरावट है। गिफ्ट निफ्टी में भी नरमी देखने को मिल रही है।

Global Market Today 26 March: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती देखकर ग्लोबल बाजारों में दबाव बढ़ता दिख रहा है। गुरुवार सुबह ज्यादातर एशियाई इंडेक्स लाल निशान में रहे, जहां KOSPI में 3% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। गिफ्ट निफ्टी भी नरम रहा, जिससे भारतीय बाजार में भी कमजोरी आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, भारतीय बाजार आज रामनवमी के अवकाश के चलते बंद हैं। लेकिन, ये सेंटिमेंट अगले सत्र में रिफ्लेक्ट हो सकता है।

share market, शेयर बाजार, ग्लोबल शेयर बाजार

एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी

एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी

गुरुवार की सुबह एशियाई बाजारों में व्यापक कमजोरी देखने को मिली। KOSPI करीब 3% टूटकर सबसे ज्यादा दबाव में रहा, जो निवेशकों की घटती जोखिम लेने की क्षमता को दर्शाता है। Hang Seng Index में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, जबकि Nikkei 225 भी लाल निशान में कारोबार करता दिखा। इस गिरावट के पीछे ग्लोबल संकेतों की कमजोरी और मुनाफावसूली दोनों प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं। निवेशक फिलहाल सुरक्षित रणनीति अपनाते दिख रहे हैं, जिससे इक्विटी बाजारों पर दबाव बना हुआ है।

End of Feed