अगर आप 5 साल में मोटी रकम इकट्ठा करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल, पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम हैं जिनमे आप बिना ज्यादा रिस्क लिए अच्छी बचत कर और हर महीने कुछ रकम निवेश करके भविष्य के लिए मोटा पैसा जुटा सकते हैं। लेकिन आज हम जिस पोस्ट ऑफिस की स्कीम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं उसका नाम है रिकरिंग डिपॉजिट। इसमें आप हर महीने छोटी या बड़ी राशि जमा करके 5 साल में करीब 35 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। आइए बताते हैं कैसे और इसमें कौन निवेश कर सकता है?
क्या है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम?
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम RD एक सरकारी समर्थित, सुरक्षित बचत योजना है जिसमें आप नियमित रूप से एक निश्चित राशि जमा करते हैं और उस पर हर तिमाही कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। यह योजना आम तौर पर 5 साल के लिए होती है, लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है, और यह कम जोखिम और निश्चित रिटर्न चाहने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद है।
कितना कर सकते हैं निवेश?
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में अधिकतम जमा की कोई लिमिट नहीं है, मतलब आप अपनी मर्जी से जितना चाहें उतना जमा कर सकते हैं। आप इसमें 500 से लेकर जितना आपका मन हो जमा कर सकते हैं। इसपर आपको 6.7% का ब्याज मिलता है, जो कई बैंक FD से बेहतर है। इस योजना में पैसा सुरक्षित रहता है और जोखिम बिल्कुल कम होता है।
5 साल में 35 लाख कैसे मिलेंगे?
अगर आप हर महीने RD में 50 हजार रुपये निवेश करते हैं, तो 5 साल में आपकी कुल जमा राशि करीब 30 लाख हो जाएगी। साथ ही, इस पर 6.7% ब्याज के कारण 5 साल में लगभग 5.68 लाख रुपये और मिलेंगे। यानी कुल मिलाकर आपको 5 साल में लगभग 35 लाख रुपए मिलेंगे।
कौन खुलवा सकता है अकाउंट?
इस स्कीम में 10 साल से ऊपर के नाबालिग भी अपने माता-पिता की मदद से अकाउंट खोल सकते हैं। जब बच्चा 18 साल का होगा तो उसे नया KYC पूरा करना होगा और अकाउंट उसके नाम पर हो जाएगा। आप इसे मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी खोल सकते हैं, जिससे यह काफी आसान और सुविधाजनक हो जाता है।
ध्यान देने वाली बात
आपको हर महीने तय दिन तक अपनी मंथली क़िस्त जमा करनी होती है। अगर खाता महीने के पहले पंद्रह दिनों में खुलता है तो अगली किस्त 15 तारीख तक देनी होगी, और अगर बाद में खुलता है तो 16 तारीख से अंतिम कार्य दिवस तक किस्त जमा कर सकते हैं। इससे आपकी बचत नियमित और अनुशासित रहती है। इसके अलावा अगर आपका अकाउंट कम से कम 1 साल पुराना है और आपने 12 महीने तक नियमित पैसा जमा किया है तो आप जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। लोन की ब्याज दर पर 2% अतिरिक्त ब्याज देना होता है। आप लोन को किस्तों में या एक साथ चुकता कर सकते हैं, जिससे आप आपातकालीन जरूरतों में भी नहीं फंसेंगे।
