सेविंग अकाउंट पर पाएं 5% से अधिक ब्याज, जानें कौन-कौन से बैंक में मिल रहा बंपर ऑफर

अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए उस पर ज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी है। हाल के दिनों में कई बैंक अपने सेविंग्स अकाउंट पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर रिटर्न का मौका मिल रहा है। जानिए किन बैंकों में आपको अपने सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज दर मिल सकती है।

Saving Account Interest: अगर आप अपनी बचत परज्यादा ब्याज कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ज्यादातर लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए सेविंग्स अकाउंट का सहारा लेते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप कभी भी पैसे जमा या निकाल सकते हैं, यानी आपकी रकम हमेशा जरूरत के वक्त उपलब्ध रहती है। इसके अलावा, बैंक इस जमा राशि पर आपको ब्याज भी देते हैं। हालांकि, यह ब्याज दर हर बैंक में अलग-अलग होती है। कुछ बैंक बैलेंस अमाउंट के आधार पर ग्राहकों को 7% से 8% तक ब्याज का ऑफर दे रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो सेविंग अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज दरें दे रहे हैं, जिससे आप अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न कमा सकते हैं।

Saving Account Interest

छोटे बैंक दे रहे हैं ज्यादा ब्याज

बड़े सरकारी बैंक जैसे SBI, PNB या HDFC Bank आमतौर पर सेविंग अकाउंट पर 2.75% से 3.5% तक ब्याज देते हैं। लेकिन छोटे और नए प्राइवेट बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 5% से 7% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

End of Feed