Gems And Jewellery: ग्लोबल लेवल पर उथल-पुथल का असर, जुलाई में रत्न और आभूषण का निर्यात गिरा

Gems And Jewellery: जुलाई में तराशे और पॉलिश किए गए हीरों (CPD) का कुल निर्यात 22.71 प्रतिशत घटकर 90.77 करोड़ डॉलर का रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 117.44 करोड़ डॉलर था।जुलाई में सोने के आभूषणों का निर्यात भी 12.06 प्रतिशत घटकर 53.04 करोड़ डॉलर का रह गया।

Gems And Jewellery:ग्लोबल लेवल पर छाई अनिश्चितता ने भारत के जेम्स एंड ज्वैलरी कारोबारियों की मुश्किल बढ़ा दी है। रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) ने कहा है कि पभोक्ता मांग में कमी के कारण जुलाई में कुल रत्न और आभूषण निर्यात में सालाना आधार पर 23.28 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान निर्यात का आंकड़ा घटकर 166.54 करोड़ डॉलर पर आ गया। अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बाद मांग में गिरावट के कारण निर्यात मुख्य रूप से प्रभावित हुआ है।

Gems And Jewellery

जेम्स एंड ज्वैलरी

कितना गिर गया कारोबार

भारत में रत्न और आभूषण उद्योग के टॉप निकाय जीजेईपीसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-2023 में इस श्रेणी में कुल निर्यात 217.07 करोड़ डॉलर का हुआ था।जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह ने पीटीआई-भाषा से कहा, कि अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख बाजारों में भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बाद मांग में गिरावट के कारण निर्यात मुख्य रूप से प्रभावित हुआ है। संघर्षरत अर्थव्यवस्था के कारण चीन के बाजार में मांग में भारी गिरावट आई है।

End of Feed