स्थिर है भारत की आर्थिक स्थिति, पॉलीक्राइसिस से गुजर रही है दुनिया: सीईए

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 8, 2022, 06:31 PM IST

GDP growth: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि फॉर्मल सेक्टर में रोजगार की रिकवरी के संकेत हैं और ऐसे संकेत हैं कि निवेश बढ़ रहा है।

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के वार्षिक सत्र में कहा है कि चालू वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5 फीसदी से 7 फीसदी के बीच में रह सकती है। मालूम हो कि यह पहली बार है जब किसी सरकारी अधिकारी ने कहा कि वास्तविक आर्थिक विकास इस वित्तीय वर्ष में 7 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकती है। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के मुताबिक भारत की स्थिति स्थिर है। एक साथ कई संकटों के बाद भी देश की विकास की गति अच्छी है।

economy

स्थिर है भारत की आर्थिक स्थिति, पॉलीक्राइसिस से गुजर रही है दुनिया

पॉलीक्राइसिस से गुजर रही है दुनिया

End of Feed