गौतम अदाणी को मिली अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- सत्य और निष्पक्षता पर विश्वास हमेशा अडिग

रायटर्स के अनुसार, न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अमेरिकी जिला जज निकोलस गराउफिस ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ दर्ज आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया।

Gautam Adani: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी को अमेरिकी न्याय प्रणाली से बहुत बड़ी राहत मिली है। न्यू यॉर्क की एक अमेरिकी संघीय अदालत ने दोनों के खिलाफ दर्ज रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आपराधिक मामलों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी अदालत के इस फैसले का स्वागत करते हुए गौतम अदाणी ने न्याय प्रणाली के प्रति आभार जताया और कहा कि कठिन समय में भी न्याय प्रक्रिया और सत्य के प्रति उनका विश्वास हमेशा कायम रहा।

Adani

गौतम अदाणी को मिली राहत

अदालत ने आरोप किए खारिज

रायटर्स के अनुसार, न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अमेरिकी जिला जज निकोलस गराउफिस ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ दर्ज आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया। अदालत ने संघीय वकीलों द्वारा आरोपों को वापस लेने की याचिका को स्वीकार किया। सुनवाई के दौरान जज ने स्पष्ट किया कि वह संतुष्ट हैं कि अदाणी समूह द्वारा बताए गए निवेश से अमेरिकी न्याय विभाग के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ा है।

End of Feed