Gaudium IVF की ग्रे मार्केट अनुमान से बेहतर 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, आगे क्या?

फर्टिलिटी व वुमन हेल्थ केयर सेक्टर की कंपनी गॉडियम आईवीएफ की शुक्रवार को लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। हालांकि, ग्रे मार्केट के अनुमानों के हिसाब से लिस्टिंग डिस्काउंट रेट पर होनी थी।

फर्टिलिटी केयर सेक्टर की कंपनी Gaudium IVF ने शेयर बाजार में 5 प्रतिशत प्रीमियम के साथ एंट्री की है। शेयर 83 रुपये पर लिस्ट हुए, जो 79 रुपये के अपर प्राइस बैंड से ऊपर है। इश्यू को 7.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिखी। इस स्टॉक में आगे क्या करना है, इसे खरीदें, बेचें या होल्ड करें इसे लेकर फिलहाल किसी बड़े ब्रोकरेज या एनालिस्ट ने कोई राय नहीं दी है न कवरेज शुरू किया है।

Gaudium IVF IPO

गॉडियम आईपीओ की हुई लिस्टिंग

कितने पर हुई लिस्टिंग?

National Stock Exchange of India पर Gaudium IVF के शेयर 83 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। यह इश्यू के 79 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड से 5.06 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, BSE Ltd पर भी शेयर 83 रुपये पर ही लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 604.13 करोड़ रुपये पहुंच गया।

End of Feed