Garlic Price: टमाटर,प्याज के बाद अब लहसुन का नंबर, रिटेल में कीमतें 300 रुपये के पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 11, 2023, 11:23 AM IST

Garlic Prices: दक्षिण भारत के राज्यों से लहसुन की आवक काफी कम हो गई है। इनका असर लहसुन की कीमतों पर पड़ा है। कारोबारियों के अनुसार ऊटी और मालापुरम से आपूर्ति में काफी गिरावट आई है, जिससे महंगाई बढ़ गई है। पिछले महीने की तुलना में कीमतें इस सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

Garlic Prices: टमाटर, प्याज के बाद अब लहसुन के भाव सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। रिटेल बाजार में लहसुन की कीमत 300 से 350 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। मौसम की मार के ने लहसुन का जायका बिगाड़ा है, इस कारण आपूर्ति में गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार देश के अधिकतर इलाकों में लहसुन की कीमतें पिछले 6 हफ्तों में डबल हो गई हैं। इस समय थोक बाजार में थोक मंडियों में अच्छी क्वालिटी का लहसुन 220-250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है। जबकि औसत थोक दाम 130-140 रुपए प्रति किलोग्राम है। महाराष्ट्र में अब मुंबई के थोक व्यापारी गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से लहसुन खरीद रहे हैं। ऐसे में कीमतें और बढ़ने की आशंका है।

garlic price

लहसुन की बढ़ी कीमतें

आपूर्ति में बड़ी गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों से लहसुन की आवक काफी कम हो गई है। इनका असर लहसुन की कीमतों पर पड़ा है। कारोबारियों के अनुसार ऊटी और मालापुरम से आपूर्ति में काफी गिरावट आई है, जिससे महंगाई बढ़ गई है। पिछले महीने की तुलना में कीमतें इस सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। अक्टूबर और नवंबर में बेमौसम बारिश के कारण कई हिस्सों में फसल बर्बाद हो गई। इससे कीमतें बढ़ रही हैं।

End of Feed