Ganga Expressway: तेज गति से चल रहा गंगा एक्सप्रेसवे पर काम, करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में 79% कार्य पूरा हो चुका है, और अदाणी समूह इसका निर्माण कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अनुसार, इस परियोजना का करीब 79 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह एक्सप्रेसवे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गंगा एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण, अदाणी समूह, यूपी एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे प्रगति

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के कई जिलों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा

गंगा एक्सप्रेसवे पर कार्य की गति और विस्तार

यूपीडा के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का एर्थ वर्क 99 प्रतिशत और ग्रेन्यूलर सब बेस (जीएसबी) का कार्य 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके अलावा, डेंस बिटुमिनस मैकाडम (डीबीएम) का कार्य भी 82 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

End of Feed