Gail Share Price: गेल इंडिया के शेयरों में बंपर तेजी, 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंचा स्टॉक

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 31, 2024, 11:59 AM IST

Gail Share Price: गेल इंडिया के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से अधिक उछलकर 52 वीक के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया। स्टॉक में आई इस तेजी की वजह कंपनी की तिमाही के नतीजे हैं। क्रमिक आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी 28.6 फीसदी रही।

Gail Share Price: देश की सबसे बड़े गैस डिस्ट्रीब्यूटर गेल इंडिया की शेयर की कीमतों में बुधवार यानी आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। गेल इंडिया के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से अधिक उछलकर 52 वीक के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया। स्टॉक में आई इस तेजी की वजह कंपनी की तिमाही के नतीजे हैं। कंपनी ने मार्केट की उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। बीएसई पर गेल के शेयर 5.43 फीसदी की तेजी के साथ 246.35 रुपये पर पहुंच गए। सुबह 11:21 बजे तक गेल इंडिया के शेयर 4.22 फीसदी बढ़कर 243.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

GAIL Share Price Target

गेल इंडिया के शेयरों में जोरदार तेजी

तिमाही के नतीजे

गेल (इंडिया) ने वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 3,183.35 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि एक साल पहले की तिमाही में 1,792.99 करोड़ रुपये से 77.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शा रहा है। गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम में वृद्धि, घरेलू प्राकृतिक गैस मार्केटिंग मात्रा में वृद्धि और प्राकृतिक गैस मार्जिन में सुधार के कारण नतीजे बेहतर आए हैं। क्रमिक आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी 28.6% रही।

End of Feed