FSSAI की नई चेतावनी: खाने की पैकेजिंग में मेटल पिन और तार का इस्तेमाल तुरंत बंद करें, क्या है पूरा मामला?

Food Safety: FSSAI ने खाद्य कारोबारियों को खाने की पैकेजिंग में मेटल पिन और तार का इस्तेमाल तुरंत बंद करने को कहा है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य खतरा और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Food Safety : भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने देश के सभी खाद्य व्यवसायों (FBOs) को सख्त निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब से खाने-पीने की चीजों की पैकिंग (Food Packaging) या बंद करने के लिए किसी भी तरह के मेटल के पिन, स्टेपल पिन या तार का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दिया जाए। FSSAI का कहना है कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें केक, मिठाई, स्नैक पैकेट और खाने के पार्सल में धातु के पिन या तार पाए गए हैं। यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है।

food safety, Food Packaging, FSSAI, metal pins, wire packaging, food businesses, food packaging hazard, staples in food

खाने के सामान की पैकेजिंग में मेटल के पिन, तार का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश

क्यों लिया गया यह फैसला?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक FSSAI ने बताया कि कुछ बेकरी, मिठाई की दुकानों और फूड डिलीवरी में सजावट या पैकिंग को बंद करने के लिए मेटल के पिन और तार का इस्तेमाल किया जा रहा है। उदाहरण के लिए केक बॉक्स को बंद करने, मिठाई के डिब्बे को सुरक्षित करने या टेकअवे खाने के पैकेट को लॉक करने के लिए इनका उपयोग होता है। लेकिन समस्या यह है कि कई बार ये छोटे मेटल के टुकड़े खाने के साथ मिल सकते हैं या ठीक से नजर नहीं आते। इससे ग्राहक अनजाने में इन्हें निगल सकते हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकता है।

End of Feed