What Mumbaikars Left in Cabs: सोने के बिस्किट, पासपोर्ट, गाय का घी...मुंबई बना देश का सबसे बड़ा 'भुलक्कड़' शहर, जानिए कैब में क्या-क्या छूट गया!

Left in the Cab: उबर की "Lost and Found" रिपोर्ट 2024 में मुंबई को देश का सबसे ज्यादा सामान भूलने वाला शहर घोषित किया गया है। लोग कैब में शादी की साड़ी, सोने का बिस्किट और यहां तक कि हवन कुंड भी भूल आए। दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता जैसे शहर पीछे रह गए हैं।

Left in the Cab: कैब सेवा कंपनी उबर की ताज़ा "लॉस्ट एंड फाउंड" रिपोर्ट 2024 के अनुसार, मुंबई अब देश का ऐसा शहर बन गया है जहाँ लोग सबसे ज़्यादा बार कैब में सामान भूल जाते हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए मुंबई अब "सबसे भुलक्कड़ शहर" बन चुका है।

mumbai-uber-lost-items-report-2024

उबर की रिपोर्ट में खुलासा! कोई भूल गया शादी की साड़ी, तो कोई सोने का बिस्किट।

क्या-क्या भूला गया टैक्सी में?

रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल उबर यूज़र्स ने शादी की साड़ी, सोने के बिस्किट, पासपोर्ट, और यहां तक कि 25 किलो गाय का घी और चूल्हा भी टैक्सी में छोड़ दिया। इसके अलावा चश्मा, मोबाइल, पर्स, और चाबियां जैसी चीज़ें सबसे ज़्यादा भूली गईं।

End of Feed