विदेशी निवेशकों में भगदड़! मार्च में ₹60,000 करोड़ की बिकवाली, 14 महीने में सबसे ज्यादा

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली तेज हो गई है। मार्च के पहले 9 कारोबारी दिनों में ही FPIs ने ₹60,000 करोड़ से ज्यादा की निकासी कर दी है। यह 14 महीनों का सबसे बड़ा आउटफ्लो है, जिससे बाजार में अस्थिरता और बढ़ गई है।

NSDL के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने सिर्फ 9 ट्रेडिंग सेशंस में ही ₹60,269 करोड़ की बिकवाली कर दी। यह पिछले 14 महीनों में किसी भी महीने का सबसे बड़ा आउटफ्लो बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि फरवरी में विदेशी निवेशकों ने ₹37,804 करोड़ का मजबूत निवेश किया था, जिससे बाजार में यह उम्मीद जगी थी कि विदेशी पूंजी का प्रवाह फिर से स्थिर हो सकता है। लेकिन मार्च में अचानक रुख बदल गया और भारी बिकवाली देखने को मिली।

Why FPI Exiting Indian Market

लगातार जारी है विदेशी निवेशकों की बिकवाली

2026 में अब तक कितनी निकासी?

साल 2026 की शुरुआत से ही विदेशी निवेशकों का रुख अस्थिर बना हुआ है। जनवरी में FPIs ने ₹29,240 करोड़ निकाले थे। फरवरी में मजबूत वापसी के साथ ₹37,804 करोड़ का निवेश आया। लेकिन मार्च में अब तक ₹60,269 करोड़ की निकासी हो चुकी है। इस तरह 2026 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से ₹51,700 करोड़ से ज्यादा निकाल चुके हैं।

End of Feed