Job Opportunities Growth in April: अप्रैल में नौकरियों के अवसर 9 फीसदी बढ़े, जानें कहां सबसे ज्यादा मौका

India's Employment Sees 9% Growth In April Month 2024: स्टार्टअप में आधी से अधिक नौकरियों के विज्ञापन नए लोगों के लिए हैं। उत्पादन और विनिर्माण क्षेत्र में नियुक्तियों में 31 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसके उलट कृषि-आधारित उद्योगों, पोत परिवहन, दैनिक उपभोग के उत्पाद (एफएमसीजी) और प्रिंटिंग/ पैकेजिंग जैसे क्षेत्रों में भर्तियां सालाना आधार पर घटी हैं।

Job Opportunities Growth in India: देश के भीतर अप्रैल में सालाना आधार पर भर्तियों में नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो रोजगार अवसरों में सुधार की तरफ इशारा करता है। अप्रैल महीने में मुख्य रूप से उत्पादन एवं विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, रसायन एवं उर्वरक, इंजीनियरिंग, सीमेंट, निर्माण और खुदरा क्षेत्रों में नियुक्तियों में सुधार आया है। फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) के मुताबिक, खुदरा, वाहन, रियल एस्टेट, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल/ गैस/ बिजली उद्योगों में इस महीने नियुक्तियों में मध्यम स्तर की बढ़ोतरी देखी गई।

job opportunity

नौकरी के अवसर कहां हैं

स्टार्टअप में रोजगार अवसर, कैसा हाल ( Job in StartUP)

फाउंडइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेखर गरीसा ने कहा कि स्टार्टअप में आधी से अधिक नौकरियों के विज्ञापन नए लोगों के लिए हैं। उत्पादन और विनिर्माण क्षेत्र में नियुक्तियों में 31 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इससे वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने के भारत के दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी। फाउंडइट इनसाइट्स ट्रैकर (फिट) फाउंडइट द्वारा संचालित ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग गतिविधि का एक व्यापक मासिक विश्लेषण है। इससे पता चलता है कि भारत की स्टार्टअप पारिस्थितिकी तेजी से महानगर शहरों से आगे भी बढ़ रही है। हालांकि बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई अब भी स्टार्टअप गतिविधियों के गढ़ बने हुए हैं।

End of Feed