Fortune Global 500 list:फॉर्च्यून ग्लोबल-500 लिस्ट में रिलायंस-LIC का कमाल, इन भारतीय कंपनियों को मिली जगह

Fortune Global 500 list: अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट लगातार 11वें साल पहले पायदान पर बनी हुई है जबकि अमेजन दूसरे स्थान पर है। इस साल की रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियों को जगह मिली हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां हैं।

Fortune Global 500 list: फॉर्च्यून ग्लोबल लिस्ट में रिलायंस-LIC ने जलवा बरकरार रखा है। इन दोनों कंपनियों को दुनिया की टॉप-100 कंपनियों की लिस्ट में जगह मिली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज इस लिस्ट में 86वें स्थान पर रही है। जबकि बीमा क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) 12 पायदान चढ़कर 95वें स्थान पर पहुंच गई। इस साल की रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियों को जगह मिली हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां हैं। इस लिस्ट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 57 पायदान चढ़कर 178वें स्थान पर रहा है।

FORTUNE 500 LIST RIL , LIC

फॉर्च्यून 500 लिस्ट, रिलायंस-एलआईसी का जलवा

इन भारतीय कंपनियों को मिली जगह

इस साल की रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की हैं। फॉर्च्यून ने अपनी वेबसाइट पर 2024 की सूची जारी करते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 21 साल से इस वैश्विक सूची में अपनी जगह बनाये हुए है। कंपनी का राजस्व पिछले साल 108.8 अरब डॉलर जबकि लाभ 8.4 अरब डॉलर था। पिछले साल के मुकाबले उसकी स्थिति दो पायदान सुधरी है। भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान सबसे ऊपर बना हुआ है।रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की इस साल की सूची में 86वें स्थान पर रही है।रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले साल 88वें स्थान पर थी।

End of Feed