Foreign Exchange Reserves of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को विदेश मुद्रा भंडार के ताजा आंकड़े जारी किए। RBI ने बताया कि 26 मई को खत्म हुए सप्ताह में भारत के देश का विदेशी मुद्रा भंडार में 4.34 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद ये घटकर 589.14 अरब डॉलर रह गया है। जबकि इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.05 अरब डॉलर घटकर 593.48 अरब डॉलर रह गया था। बताते चलें कि अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
अक्टूबर 2021 में ऑल टाइम हाई पर था विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार में क्यों आई गिरावट
वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये के बचाव के लिए मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से इसमें गिरावट आई है।
विदेशी मुद्रा आस्तियां में भी आई गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 26 मई को खत्म हुए सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां (foreign currency assets) 4.01 अरब डॉलर घटकर 520.93 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आए उतार-चढ़ाव के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में भी दर्ज की गई 22.5 करोड़ डॉलर की गिरावट
इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 26 मई को खत्म हुए सप्ताह में 22.5 करोड़ डॉलर घटकर 44.90 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 8.4 करोड़ डॉलर की गिरावट के बाद 18.19 अरब डॉलर रह गया। इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 1.7 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 5.11 अरब डॉलर रह गया है।
भाषा इनपुट्स के साथ
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
