चीन में विदेशी पूंजी निवेश 215 अरब युआन, पिछले साल की तुलना में 19.9 प्रतिशत कम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 08:13 PM IST

Investment In China: चीन में विदेशी पूंजी की वास्तविक मात्रा 215 अरब 9 करोड़ युआन तक जा पहुंची है। जो गत वर्ष की तुलना में 19.9 प्रतिशत कम है।

Investment In China: चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 22 मार्च को जारी आंकड़ों से पता चला कि इस साल के पहले दो महीने में देश भर में 7,160 विदेशी निवेश वाले नए उद्यम स्थापित हुए जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 34.9 प्रतिशत ज्यादा हैं, जबकि विदेशी पूंजी की वास्तविक मात्रा 215 अरब 9 करोड़ युआन तक जा पहुंची, जो गत वर्ष की तुलना में 19.9 प्रतिशत कम है।

China foreign capital, investment in China, Chinese economy, investment in China

चीन का विदेशी पूंजी घटा (तस्वीर-Canva)

चीन में विदेशी पूंजी पहुंची 268 अरब 44 करोड़ युआन तक

वाणिज्य मंत्रालय के विदेशी निवेश विभाग के प्रभारी के मुताबिक पिछले साल जनवरी से फरवरी तक, चीन में विदेशी पूंजी की वास्तविक मात्रा 268 अरब 44 करोड़ युआन तक पहुंच गई, जो एक नया कीर्तिमान है। हालांकि इस साल इसमें गिरावट आई है, लेकिन यह अभी भी पिछले 10 वर्षों में तीसरा उच्चतम स्तर है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां अभी भी चीनी बाजार में विकास के अवसरों के बारे में आशावादी हैं और अपना "चीन में निवेश" बढ़ा रही हैं।

End of Feed