Forbes Real Time Billionaires List: अमेरिका के सबसे अमीर कारोबरी एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की कुर्सी से खिसककर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब फ्रेंच कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बन चुके। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के अनुसार बर्नार्ड की दौलत एलन मस्क के मुकाबले 3 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुकी है।
एलन मस्क
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के अनुसार एलन मस्क की कुल दौलत 204.7 बिलियन डॉलर ( करीब 1,699,010 करोड़ रुपये) रह गई है। बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल दौलत 207.6 बिलियन डॉलर (करीब 1,723,080 करोड़ रुपये) हो गई है। दोनों कारोबारियों के बीच करीब 3 बिलियन डॉलर (24,900 करोड़ रुपये) का अंतर हो गया है।
जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर
दूसरी ओर जेफ बेजोस की कुल दौलत 181.3 बिलियन डॉलर (करीब 1,504,790 करोड़ रुपये) है और दुनिया के तीसरे नंबर के कारोबारी हैं। एलन मस्क के पिछड़ने का कारण टेस्ला के शेयरों में करीब 28 फीसदी की गिरावट रही। इस दौरान मस्क की नेटवर्थ में करीब 40 बिलियन डॉलर (332,000 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। जिसकी वजह से टेस्ला की वैल्यूएशन में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। यही कारण है कि वो पहले पायदान से खिसककर दूसरे पायदान पर आ गए हैं।
टेस्ला के शेयर में क्यों आई गिरावट
यह गिरावट एलन मस्क के उस बयान के बाद देखने को मिलने जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतों में कटौती के बावजूद सेल्स में गिरावट आने के संकेत दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि 'टेस्ला 2025 की दूसरी छमाही तक टेक्सास फैक्ट्री में सस्ते नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर फोकस करेगा। इस वजह से ग्रोथ कम होगी।' इसके साथ ही मस्क ने कहा कि नए मॉडल के प्रोडक्शन को बढ़ाना चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि इसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी शामिल होंगी।
