घर खरीदना हुआ महंगा, इन 8 शहरों में फ्लैट के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े

रिपोर्ट के मुताबिक, मजबूत मांग, जमीन एवं निर्माण की लागत बढ़ने और प्रीमियम आवास की तरफ ग्राहकों का रुझान होने से फ्लैट की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। हालांकि, बिक्री की रफ्तार सीमित रहने पर आगे कीमतों में वृद्धि की गति धीमी हो सकती है।

बढ़ती निर्माण लागत का असर देश के बड़े शहरों के रियल एस्टेट बाजार पर साफ दिख रहा है। जेएलएल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च तिमाही में भारत के 7 प्रमुख शहरों में फ्लैट के दाम पिछले साल की तुलना में 8% से 20% तक बढ़ गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस दौरान फ्लैट की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। बिक्री 8% बढ़कर 70,631 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 65,222 इकाई थी। इसके साथ ही नए घरों की आपूर्ति भी बढ़ी है। यह 13% बढ़कर 90,023 इकाई तक पहुंच गई।

Home buying

एक करोड़ रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स की बढ़ी मांग। (फोटो क्रेडिट-iStock)

इस रिपोर्ट में जिन शहरों को शामिल किया गया है, उनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता आते हैं। हालांकि, बिक्री के आंकड़ों में सिर्फ फ्लैटों को ही गिना गया है। इसमें जमीन पर बने घर, विला और प्लॉट-आधारित प्रोजेक्ट्स को शामिल नहीं किया गया है।

End of Feed