फ्लैट या जमीन, कौन है सस्ता, किसमें मिलता है ज्यादा रिटर्न

Investment In Flat Or land: कोई व्यक्ति फ्लैट या जमीन खरीदना चाहते हैं यह निवेश लक्ष्यों को लेकर भी हो सकता है। अब सवाल उठता है किसमें ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आइए जानते हैं मैजिकब्रिक्स के एक्सपर्ट्स से जानते हैं कौन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Investment In Flat Or land: हर किसी का सपना होता है उसका एक आशियाना हो। इसके लिए कोई फ्लैट खरीदना चाहता है तो कोई जमीन खरीद कर घर बनाना चाहता है। ऐसे भी लोग हैं जो निवेश परपज से फ्लैट या जमीन खरीदना चाहते हैं। लेकिन वे पेशोपेश में रहते हैं कि क्या करें फ्लैट खरीदें या जमीन खरीदें। यहां हम आपको कंफ्यूजन दूर करने के लिए सलाह दे रहे हैं कि फ्लैट या जमीन में से किसमें निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं।

Plot, Flat, investment in flat, return on investment in flat, investment in land

Plot या Flat, कौन सा खरीदना फायदेमंद

जमीन या फ्लैट, किसमें ज्यादा रिटर्न

मैजिकब्रिक्स के फाइनेंस हेड हितेश उप्पल ने बताया कि सीमित आपूर्ति और विकास क्षमता जैसे कारकों की वजहों से समय के साथ जमीन या फ्लैट की कीमत बढ़ती है, खासकर ऑनरशिप के शुरुआती स्टेट में अपार्टमेंट किराए के जरिये तत्काल और स्थिर इनकम प्रवाह का लाभ प्रदान करते हैं। यह तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब किराये की आय केपिटल अप्रेसिएशन धीमी होने पर भी रिटर्न प्रदान करती रहती है। हालांकि एक अपार्टमेंट यानी फ्लैट के मामले में जमीन का स्वामित्व केवल एक अंश (यूडीएस - जमीन का अविभाजित हिस्सा) होता है, जबकि जमीन के स्वामित्व के विपरीत जहां खरीदार के पास प्लॉट का पूरा अधिकार होता है। इसलिए जमीन या फ्लैट में निवेश के बीच चुनाव अंततः व्यक्तिगत प्राथमिकताओं, वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है। दोनों विकल्प आकर्षक निवेश हो सकते हैं जब सावधानी से चुना जाए और किसी की वित्तीय क्षमताओं और लॉन्ग टर्म निवेश रणनीति के साथ संरेखित किया जाए।

End of Feed