सरकारी इंश्योरेंस कंपनियों को सरकार का निर्देश, ग्राहकों के लिए करें ये काम, ताकि बढ़े भरोसा

Insurance Claim : वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सरकारी बीमा कंपनियों को निर्देश दिया कि वे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दें, शिकायतों का समय पर समाधान करें और दावा निपटान प्रक्रिया तेज एवं निर्बाध बनाएं। उन्होंने यह बात 2024-25 और 2025-26 की पहली छमाही के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

Insurance Claim : वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सरकारी बीमा कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों को बेहतर और कुशल सेवाएं देने को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों को ग्राहकों की शिकायतों का समय पर समाधान करना चाहिए और दावा निपटान की प्रक्रिया को सरल, तेज और निर्बाध बनाना चाहिए। इससे न केवल ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि कंपनियों की साख भी मजबूत होगी।

Public Sector Insurance Companies, Financial Services Secretary, M Nagaraju,

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को ग्राहकों पर ध्यान देने की हिदायत (तस्वीर-istock)

बीमा कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एम नागराजू ने वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 की पहली छमाही के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य बीमा कंपनियों की मौजूदा स्थिति, उनकी चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करना था। बैठक में बीमा कंपनियों की आय, मुनाफा, बाजार हिस्सेदारी और ग्राहक सेवा से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया।

End of Feed